धनबाद के बेकार बांध तालाब में 50 वर्षीय व्यक्ति के मिलने से सनसनी, कल दोपहर से था लापता

धनबाद : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बेकार बांध तालाब में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने तालाब में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और वार्ड पार्षद को जानकारी दी। सूचना मिलने पर सदर थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को तालाब से बाहर निकाला गया।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान बेकार बांध स्थित दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले 50 वर्षीय राकेश कुमार सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार सिंह सोमवार दोपहर से ही अपने घर से लापता थे। उनके अचानक घर से गायब होने के बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को स्थानीय लोगों की नजर बेकार बांध तालाब में एक व्यक्ति पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को तालाब से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। कुछ ही देर बाद परिजनों ने उनकी पहचान राकेश कुमार सिंह के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया।

 

स्थानीय पार्षद अशोक पाल ने बताया कि राकेश कुमार सिंह के परिजन सोमवार दोपहर से ही उनकी तलाश कर रहे थे। तालाब में व्यक्ति मिलने की सूचना के बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई और उन्हें बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि राकेश कुमार सिंह स्थानीय स्तर पर अंडा और सब्जी की दुकान चलाकर अपना जीवनयापन करते थे।

 

वहीं, राकेश कुमार सिंह के चचेरे भाई वीर कुमार सिंह ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति पिछले कई वर्षों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार के अनुसार, वह समय-समय पर घर से बिना बताए चले जाते थे। परिजनों ने बताया कि करीब हर छह महीने में वह इस तरह घर से निकल जाते थे, जिसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश करते थे।

 

फिलहाल पुलिस ने मृतक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राकेश कुमार सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह तालाब तक कैसे पहुंचे, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related Posts

धनबाद स्टेशन पर शराब तस्करी का खुलासा, ट्रेन से 130 लीटर शराब-बीयर बरामद

धनबाद स्टेशन पर शराब तस्करी का खुलासा, ट्रेन से 130 लीटर शराब-बीयर बरामद

कटिहार अंचल कार्यालय में कानून-व्यवस्था तार-तार! जमीन म्यूटेशन विवाद में कर्मचारी ने सीओ से की मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले से सरकारी कार्यालय के अंदर अनुशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जिस अंचल कार्यालय में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *