स्वाइन फ्लू को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर स्तर पर रहें तैयार : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

झारखंड में एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह हाई अलर्ट पर आ गया है। शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वाइन फ्लू की स्थिति और राज्यभर में चिकित्सा तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को संक्रमण की रोकथाम, संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच और इलाज को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।

 

Sponsored Advertisement

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारी, सभी जिलों के सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षक और प्राचार्य तथा जिला सर्विलांस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों की पहचान, जांच और इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों में आईएलआई यानी इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस और एसएआरआई यानी सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के मामलों की सतत निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया। जिला सर्विलांस अधिकारियों को संक्रमण की स्थिति पर पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मुख्यालय को सूचना देने को कहा गया है।

 

अस्पतालों में 10-10 बेड सुरक्षित रखने के निर्देश

 

स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स रांची समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सदर अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अतिरिक्त 10-10 बेड रिजर्व रखने का आदेश दिया है। साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधा, आईसीयू और एचडीयू की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

 

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बुखार, खांसी, गले में खराश, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण वाले लोगों की चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है और मरीजों को समय पर जांच व इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Posts

खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भंडारबेड़ा में भाकपा माले का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

जामताड़ा। केंद्र सरकार के प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड में वाम दलों का चरणबद्ध आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में…

जामताड़ा में बच्चों को बताए गए उनके अधिकार, विधिक जागरूकता शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र की प्रक्रिया भी समझाई

जामताड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोनबाद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज स्कीम,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *