बोकारो में BSL क्वार्टरों की बदहाली उजागर, दो ब्लॉक भरभराकर गिरे; 14 अगस्त के बाद रक्षाबंधन पर फिर हादसा

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के क्वार्टरों की जर्जर स्थिति और कथित तौर पर मेंटेनेंस में लापरवाही का मामला एक बार फिर सामने आया है। बोकारो के सेक्टर-12 ई में बीएसएल के दो क्वार्टर ब्लॉक भरभराकर गिर गए। दोनों ब्लॉक एक-दूसरे के बगल में स्थित हैं। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में किसी तरह की मानव क्षति नहीं हुई। हालांकि, क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त को सेक्टर-12 ई में क्वार्टर संख्या 1283 से 1288 तक का ब्लॉक अचानक भरभराकर गिर गया था। इसके बाद आज रक्षाबंधन के दिन क्वार्टर संख्या 1289 से 1294 तक का दूसरा ब्लॉक भी धराशायी हो गया। लगातार दो ब्लॉकों के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। मौके पर पहुंचे बीएसएल के एक अधिकारी को लोगों ने रोक लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों ब्लॉक लंबे समय से जर्जर हालत में थे और इसकी जानकारी मेंटेनेंस विभाग को कई बार दी गई थी। बावजूद इसके, समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक क्वार्टर ब्लॉक की पानी की टंकी और सीढ़ी का छज्जा भी टूटकर गिर चुका है। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से जर्जर भवनों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई।

 

हादसे के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों का कहना है कि वे वर्षों से इन क्वार्टरों में रह रहे हैं, लेकिन अब अचानक उनके सिर से छत छिन गई है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि उनका ब्लॉक डैमेज क्वार्टरों की सूची में शामिल नहीं था।

 

आक्रोशित लोगों ने स्पष्ट किया है कि जब तक टाउनशिप और बीएसएल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों की समस्या का समाधान नहीं करते, तब तक मौके पर मौजूद अधिकारी को जाने नहीं दिया जाएगा। लोगों ने जर्जर क्वार्टरों का तत्काल सर्वे कराने और सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने की मांग की है।

बोकारो | चंदन सिंह

Related Posts

मानव भाई से ज्यादा जरूरी जीवन रूपी वृक्षों की रक्षा : डॉ. कौशल, वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती पर पेड़ों को बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पलामू के छतरपुर में पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश देखने को मिला। वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण…

नाला में हर्षोल्लास से मना भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन, राखी बांध बहनों ने मांगी भाई की लंबी उम्र

जामताड़ा। नाला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *