4 साल से लापता भाई को हाथ में राखी लेकर ढूंढने निकली बहन, बोली- इस बार भाई की कलाई पर राखी बांधकर ही लौटूंगी

रक्षाबंधन के दिन भावुक हुई बहन, भाई की तलाश में निकली घर से; भागलपुर और सुल्तानगंज में खोजबीन जारी

 

Sponsored Advertisement

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस खास दिन एक बहन की आंखें अपने लापता भाई को तलाश रही हैं। करीब चार साल से लापता भाई की तलाश में बहन अनु सिंह हाथ में राखी लेकर निकल पड़ी है। उसका कहना है कि इस बार वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर ही लौटेगी।

 

अनु सिंह ने बताया कि उसके भाई को घर से निकले करीब चार साल हो चुके हैं। वह बिना कुछ बताए घर से बाहर चला गया था और इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार की ओर से उसकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया गया। अलग-अलग जगहों पर आवेदन भी दिए गए, लेकिन अब तक भाई का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

 

अनु के मुताबिक, भाई की तलाश के दौरान कई बार लोगों ने जानकारी दी कि वह भागलपुर और उसके आसपास के इलाकों में घूमता हुआ देखा गया है। इस सूचना के बाद परिवार ने कई जगहों पर खोजबीन की, लेकिन भाई का पता नहीं चल पाया।

 

रक्षाबंधन के दिन भाई की याद और भी ज्यादा सताने लगी। हाथ में राखी लेकर अनु अपने भाई को ढूंढने निकल पड़ी। तलाश के दौरान स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि उसने श्रावणी मेले के दौरान एक युवक को दतवन बेचते हुए देखा था, जो अनु के भाई से मिलता-जुलता था। इस जानकारी के बाद अनु और उनके पति ने उम्मीद नहीं छोड़ी और भाई की तलाश में सुल्तानगंज की ओर निकल पड़े।

 

बहन का कहना है कि चार साल से भाई का इंतजार कर रहे परिवार के लिए हर त्योहार अधूरा रहा है। रक्षाबंधन पर उसकी सबसे बड़ी इच्छा यही है कि किसी तरह भाई मिल जाए और वह उसकी कलाई पर राखी बांध सके।

 

परिवार अब मिली हर छोटी-बड़ी सूचना के आधार पर भाई की तलाश कर रहा है। अनु को उम्मीद है कि इस बार रक्षाबंधन उनके परिवार के लिए खुशियों की खबर लेकर आएगा और चार साल से बिछड़ा भाई एक बार फिर उनके बीच लौट आएगा।

Related Posts

भागलपुर में दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम; पंडालों का हो रहा निरीक्षण

भागलपुर। दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में पूजा समितियों की ओर से भव्य पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।…

भागलपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव; गांधीधाम एक्सप्रेस भी रुकी

भागलपुर। नाथनगर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर चंपानगर मुसहरी के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना रेलवे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *