सहरसा में बिजली के पोल से टकराई बोलेरो, करंट लगने से चालक की मौत; देर रात हुआ दर्दनाक हादसा

सहरसा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिजली के पोल से वाहन टकराने के बाद करंट की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के रनखेत इलाके के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के सिपाही टोला निवासी स्वर्गीय योगानंद के 46 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सुमन कुमार खुद पिकअप वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

मृतक के साले उदय कुमार ने बताया कि सुमन कुमार पूर्णिया से सहरसा के गोरियारी रामपुर स्थित आयरन के यहां से मुर्गा लेकर वापस पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 11 बजे रनखेत के पास उनका वाहन बिजली के 11 हजार वोल्ट के पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद वाहन में बिजली का करंट प्रवाहित हो गया, जिससे सुमन कुमार इसकी चपेट में आ गए।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

सदर थाना अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के रनखेत के पास बिजली प्रवाहित पोल से वाहन के टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच में छह की जगह चार इंच मिली पीसीसी की मोटाई

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *