भागलपुर में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की बैठक, नए साथियों का स्वागत और जिला अध्यक्ष अभय मिश्रा हुए सम्मानित

शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक भागलपुर इकाई की ओर से सोमवार को शहर के लाजपत पार्क मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में नियुक्त हुए नए शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का संघ में स्वागत करना तथा कुछ दिन पूर्व पटना में आयोजित शिक्षा मंत्री के स्वागत समारोह को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले जिला अध्यक्ष अभय मिश्रा को सम्मानित करना था।

 

बैठक में बड़ी संख्या में जिले के शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पटना में आयोजित शिक्षा मंत्री के स्वागत समारोह में भागलपुर इकाई ने सक्रिय और प्रभावी भागीदारी निभाई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष अभय मिश्रा के नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता की सभी सदस्यों ने सराहना की। इसी योगदान के लिए उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

बैठक में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा मंत्री के समक्ष शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से रखा गया है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी तथा अनुदेशकों को पूर्णकालिक करने की दिशा में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

 

इस अवसर पर हाल ही में नियुक्त हुए नए शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का भी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्हें संघ की गतिविधियों, उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती सभी साथियों की एकजुटता में है और सभी को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

 

बैठक का समापन संगठन की एकता, शिक्षकों के हितों की रक्षा तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सामूहिक रूप से कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

संवाददाता : रजनीश कुमार, भागलपुर

Related Posts

सहरसा में सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तार; 10 मोबाइल, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और ब्लैंक चेक बरामद

सहरसा में सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तार; 10 मोबाइल, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और ब्लैंक चेक बरामद

पटरघट थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छिनतई कांड का उद्भेदन; कटिहार से 5 लाख रुपये बरामद

पटरघट थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छिनतई कांड का उद्भेदन; कटिहार से 5 लाख रुपये बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *