सहरसा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 4.32 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दो बूंद

सहरसा जिले में रविवार को पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। सदर अस्पताल परिसर में जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। यह विशेष अभियान 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस दौरान जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को घर-घर जाकर तथा ट्रांजिट और मोबाइल टीमों के माध्यम से पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि जिले में कुल 4,32,901 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत पिछले 14 वर्षों से पोलियो मुक्त बना हुआ है, लेकिन पड़ोसी देशों में अब भी पोलियो के मामले सामने आने के कारण सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलवाएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में 809 घर-घर टीमें, 96 ट्रांजिट टीमें और 16 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। अभियान की निगरानी के लिए 274 पर्यवेक्षक तथा 92 सामुदायिक होल्डर भी तैनात किए गए हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले के 3,78,722 घरों तक पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान में 95 एएनएम, 675 आंगनबाड़ी सेविकाएं, 857 आशा कार्यकर्ता तथा 612 स्वास्थ्यकर्मी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में ट्रांजिट टीमों की सहायता के लिए 19 एनसीसी कैडेटों को भी लगाया गया है, ताकि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों से गुजरने वाले बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाई जा सके।

 

स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलवाएं। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों को आजीवन पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

— संवाददाता: इन्द्रदेव जी

Related Posts

सहरसा में सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को कड़े सुरक्षा इंतजाम, सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात

सहरसा: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित बिहार पुलिस, बिहार पुलिस दूरसंचार (वित्तीय) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रवर्तक) पदों की लिखित परीक्षा को कदाचार-मुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण…

सहरसा में दिनदहाड़े मंदिर में चोरी, हनुमान जी का मुकुट लेकर फरार हुए बदमाश; ग्रामीणों में आक्रोश

सहरसा में दिनदहाड़े मंदिर में चोरी, हनुमान जी का मुकुट लेकर फरार हुए बदमाश; ग्रामीणों में आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *