मोतिहारी में आनंद मोहन का बड़ा बयान: “चेतन आनंद के साथ हुआ अन्याय, हमारे समाज के छह सांसद अक्लोल-बकलोल”

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में आयोजित एक जातीय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपने संबोधन के दौरान कई बड़े राजनीतिक बयान दिए। उनके भाषण का वीडियो और बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

 

Sponsored Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने अपने पुत्र और पूर्व विधायक चेतन आनंद का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ राजनीतिक रूप से न्याय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चेतन आनंद को लेकर तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट पूरी तरह गलत थी। उन्होंने मंच से कहा कि “जो लोग पहली बार चुनाव लड़कर आए, वे विधायक भी बन गए और मंत्री भी बना दिए गए, लेकिन चेतन आनंद के साथ ऐसा नहीं हुआ।”

 

आनंद मोहन यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने समाज से जुड़े बिहार के छह सांसदों पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “हमारे समाज के छह सांसद जीतकर संसद पहुंचे हैं, लेकिन किसी के पास बोलने का साहस नहीं है। सभी अक्लोल-बकलोल हैं। क्या उनमें से कोई मंत्री बनने लायक नहीं था? सभी को सिर्फ पार्टी का पट्टा गले में लपेटकर भौंकने का काम दिया गया है।”

 

उनके इस बयान के बाद सम्मेलन में मौजूद लोगों के बीच हलचल देखी गई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आनंद मोहन के इस बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा सकते हैं। खासकर अपने बेटे चेतन आनंद को लेकर सार्वजनिक रूप से जताया गया उनका दर्द और सांसदों पर की गई टिप्पणी आने वाले दिनों में राजनीतिक बहस का विषय बन सकती है।

 

हालांकि, आनंद मोहन के इन बयानों पर संबंधित सांसदों या किसी राजनीतिक दल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, समाहरणालय गेट पर नारेबाजी

    भागलपुर। कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को भागलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) और बिहार प्रदेश कांग्रेस…

    सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, भागलपुर में देसी कट्टा और 11 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। भागलपुर पुलिस ने वायरल वीडियो की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *