बेगूसराय में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, गोलीबारी में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा लक्ष्मण टोला गांव में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो सगे भाइयों को गोली लग गई। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

मृतक की पहचान अजीत राय के रूप में हुई है, जबकि घायल उसका भाई दीपक कुमार राय बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार गांव में लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान अजीत राय विवाद को शांत कराने और लोगों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि तभी विवाद में शामिल कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अजीत राय और दीपक कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sponsored Advertisement

घटना के बाद दोनों भाइयों को इलाज के लिए बछवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अजीत राय की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दीपक कुमार राय का इलाज जारी है।

अजीत की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। घायल दीपक राय ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिसकर्मी घटना के समय मौके पर मौजूद थे, लेकिन गोलीबारी शुरू होते ही लोगों की सुरक्षा करने के बजाय वहां से हट गए। दीपक के अनुसार पुलिस के सामने ही करीब 15 राउंड फायरिंग हुई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

उधर, तेघड़ा डीएसपी निखिल ने बताया कि पीड़ित परिवार और आरोपियों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। घटना के दिन दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई थी। विरोध करने पर आरोपियों ने गोली चला दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *