सहरसा में टायर फटने से गैरेज मिस्त्री की दर्दनाक मौत, उछलकर सिर में लगा रिम
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मचा कोहराम


सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में एक गैरेज मिस्त्री की मौत हो गई। ट्रैक्टर के टायर की मरम्मत के दौरान अचानक टायर फट जाने से उसका रिम उछलकर मिस्त्री के सिर में जा लगा। गंभीर रूप से घायल मिस्त्री को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा पंचायत के नवटोलिया वार्ड संख्या-3 निवासी 33 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार पिछले तीन-चार वर्षों से सहरसा-मानसी मुख्य मार्ग स्थित लगमा चौक के समीप गैरेज चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। शनिवार शाम वह एक ट्रैक्टर के टायर की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान टायर में हवा भरने के समय अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि टायर का लोहे का रिम उछलकर सीधे उनके माथे से टकरा गया।

हादसे में कृष्ण कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी और ब्रेन को भी गहरा नुकसान पहुंचा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता रामदेव यादव ने बताया कि कृष्ण कुमार अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की जिम्मेदारियां उन्हीं के कंधों पर थीं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बेटे हैं, जिनमें 7 वर्षीय प्रिंस कुमार और 5 वर्षीय पीयूष कुमार शामिल हैं। पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *