पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में यात्री की संदिग्ध मौत, बेल्ट के सहारे लटका मिला शव; जांच में जुटी जीआरपी

दानापुर: पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को ट्रेन के दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद एक कोच से यात्री का शव बरामद होने से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक का शव कोच के अंदर बेल्ट के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, पुणे से दानापुर आ रही स्पेशल ट्रेन में सफर के दौरान सहयात्रियों को एक यात्री काफी देर तक दिखाई नहीं दिया। संदेह होने पर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने जांच की, तो संबंधित कोच में यात्री का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। इसके बाद रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई।

दानापुर जीआरपी थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि ट्रेन प्रयागराज में खाली हो जाती है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि इसके बाद कोई व्यक्ति कोच में घुस गया और दोनों तरफ से दरवाजे बंद कर अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। ट्रेन के दानापुर पहुंचने पर जब कोच खोला गया, तब शव बरामद हुआ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कोच के अंदर मौजूद परिस्थितियों और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जीआरपी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ट्रेन में मौजूद यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए दानापुर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा।

  • Related Posts

    “पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

    “पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

    पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

    पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *