दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, पांच महीने बाद प्रेमी के घर पहुंची तो परिजनों ने अपनाने से किया इंकार



भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन गांव से प्रेम प्रसंग, शादी और पारिवारिक विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां ने अपने पति का घर छोड़ गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। शादी के करीब पांच महीने बाद जब महिला अपने प्रेमी के घर पहुंची तो युवक के परिजनों ने उसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद गांव में घंटों हंगामा और चर्चा का माहौल बना रहा।


जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मोनी कुमारी की शादी वर्ष 2018 में धर्मवीर साह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें सात वर्षीय एक बेटी और पांच वर्षीय एक बेटा शामिल है। मोनी का पति भागलपुर में हलवाई का काम करता है और अक्सर घर से बाहर रहता था।

इसी दौरान गांव के ही 19 वर्षीय दिलखुश यादव से उसकी बातचीत शुरू हुई। घर पास-पास होने के कारण दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। मोबाइल पर लगातार बातचीत और नजदीकियों के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।

महिला का कहना है कि 3 जनवरी को दोनों ने पटना के एक मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद वह करीब पांच महीने तक प्रेमी के साथ रही। मोनी कुमारी ने दावा किया है कि वह वर्तमान में दो माह की गर्भवती भी है।

महिला के अनुसार हाल ही में दिलखुश यादव ने उसे सिलहन गांव जाकर रहने की बात कही। इसके बाद शुक्रवार को वह अपने प्रेमी के घर पहुंची, लेकिन वहां स्थिति पूरी तरह बदल गई। दिलखुश के परिजनों, विशेष रूप से उसकी मां ने महिला को घर में रखने से साफ इंकार कर दिया।

घर के बाहर शुरू हुए विवाद और हंगामे की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। देखते ही देखते मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। फिलहाल इस प्रेम कहानी ने सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं गांव में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *