मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला भागलपुर दौरा, बेली ब्रिज का भी कर सकते हैं निरीक्षण

भागलपुर में रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला भागलपुर दौरा होगा, जिसको लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Sponsored Advertisement

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे समीक्षा भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन बहाल करने के लिए बनाए जा रहे बेली ब्रिज का भी निरीक्षण कर सकते हैं। हाल के दिनों में यह परियोजना काफी चर्चा में रही है और इसके निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री का निरीक्षण कार्यक्रम इस परियोजना को लेकर सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री के संभावित निरीक्षण को देखते हुए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है ताकि दौरा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    भागलपुर में पुलिस ने नाकाम की बड़ी वारदात की आशंका, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परवत्ता इलाके में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक किसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *