चार राज्यों में NIA की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी मामले में 12 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी और आतंकी साजिश के मामले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 ठिकानों पर छापेमारी की. एजेंसी की यह कार्रवाई सुबह तड़के शुरू हुई. जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, उनमें उत्तर प्रदेश के पांच, महाराष्ट्र के तीन और बिहार व राजस्थान के दो-दो ठिकाने शामिल हैं.

एनआईए की यह कार्रवाई पाकिस्तानी एजेंट जसवीर चौधरी और उसके भारतीय सहयोगियों से जुड़े नेटवर्क को लेकर की जा रही है. जांच एजेंसी के मुताबिक, जसवीर चौधरी अपने स्थानीय मददगारों के जरिए पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े धमाकों की साजिश रच रहा था. एजेंसी को इन संदिग्धों के खिलाफ पक्की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर अलग-अलग राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई.

Sponsored Advertisement

यह मामला सबसे पहले इसी साल पंजाब पुलिस ने दर्ज किया था. बाद में इसके अंतरराष्ट्रीय संबंधों और बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका को देखते हुए 21 मार्च 2026 को जांच एनआईए को सौंप दी गई. इससे पहले 10 फरवरी को पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) को खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी एजेंट के निर्देश पर ड्रोन के जरिए भारत-पाक सीमा से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आईईडी भारत भेजे गए थे.

अधिकारियों के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ हमलों के लिए किया जाना था. इसके बाद पंजाब पुलिस ने औपचारिक मामला दर्ज किया और बाद में एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली. जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों, स्लीपर सेल्स और हथियारों की सप्लाई में मदद करने वाले तंत्र का पता लगाने में जुटी है.

एनआईए की यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. एजेंसी का उद्देश्य आतंकी नेटवर्क के पूरे दायरे का खुलासा करना और इससे जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना है.

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *