3 करोड़ की लॉटरी जीतकर चमकी बिहार के दिनेश की किस्मत, 12 घंटे फैक्ट्री में करते थे काम

पंजाब के लुधियाना में सिलाई फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार के पश्चिम चंपारण निवासी दिनेश कुशवाहा की किस्मत अचानक चमक गई. दिनेश ने सिक्किम स्टेट की 3 करोड़ रुपये की बंपर लॉटरी जीत ली है. इस खबर के सामने आते ही उनके परिवार और जानने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

दिनेश ने 16 तारीख को लुधियाना के घंटाघर स्थित भनोट लॉटरी सेंटर की दुकान नंबर 40 से 500 रुपये का टिकट खरीदा था. टिकट का नंबर 999327 था, जिस पर 3 करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला. इनाम की जानकारी मिलने के बाद दिनेश लॉटरी सेंटर पहुंचे, जहां ढोल-नगाड़ों और लड्डू खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया.

Sponsored Advertisement

मीडिया से बातचीत में दिनेश ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लुधियाना में टेलर का काम कर रहे हैं और रोजाना करीब 12 घंटे फैक्ट्री में मेहनत करते थे. उन्होंने कहा कि वह 10 से 15 साल से लगातार इसी दुकान से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे और अपनी किस्मत आजमा रहे थे. आखिरकार उनकी मेहनत और उम्मीद रंग लाई.

दिनेश ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि भगवान उन पर इतनी बड़ी कृपा करेंगे. उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं. अब उनके कई अधूरे सपने पूरे हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ बैठकर तय करेंगे कि इस रकम का इस्तेमाल कैसे करना है.

वहीं, भनोट लॉटरी सेंटर के संचालक शाम भनोट ने बताया कि दिनेश उनके रेगुलर ग्राहक हैं. उन्होंने कहा कि जनवरी से अब तक उनके सेंटर से 171 लोग करोड़पति बन चुके हैं. शाम भनोट के मुताबिक, पंजाब में सिक्किम और नागालैंड समेत कई राज्यों की लॉटरी अधिकृत रूप से संचालित होती है और सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विजेता को पूरी राशि दी जाती है.

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *