जनता दल (यूनाइटेड) ने शुक्रवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे ऊपर रखा है, जबकि उनके बाद पार्टी के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं के नाम शामिल हैं।

जारी सूची में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, राज्यसभा सांसद निखिल मंडल, नालंदा से लोकसभा सांसद कौशलेंद्र कुमार और मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार को भी जगह दी गई है।

महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए जदयू ने मीना यादव, कविता सिंह, कहकशां परवीन, लवली आनंद, भारती मेहता और डॉ. श्वेता विश्वास जैसी प्रमुख महिला नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

सूची में शामिल प्रमुख नेता:

1. नीतीश कुमार
2. संजय कुमार झा
3. राजीव रंजन सिंह “ललन सिंह”
4. रामनाथ ठाकुर
5. विजेन्द्र प्रसाद यादव
6. उमेश सिंह कुशवाहा
7. विजय कुमार चौधरी
8. अशोक चौधरी
9. श्रवण कुमार
10. मनीष कुमार वर्मा
11. आफाक अहमद स्वाल
12. सस्यु राय
13. कौशलेन्द्र कुमार
14. देवेश चन्द्र ठाकुर
15. दिलेश्वर कामत
16. दिनेश चन्द्र यादव
17. हर्षवर्धन सिंह
18. अरुण कुमार
19. लवली आनंद
20. समधीत मंडल
21. डॉ. आलोक कुमार सुमन
22. सुनीत कुमार
23. मदन सहनी
24. रत्नेश सदा
25. ललन कुमार सर्राफ
26. संजय सिंह
27. गीरज कुमार
28. इंजीनियर सुनील कुमार
29. खालिद अनवर
30. स्वींट प्रसाद सिंह
31. रीना यादव
32. चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
33. कविता सिंह
34. कहकशां परवीन
35. राम कुमार शर्मा
36. रमेश कुशवाहा
37. मोहम्मद नेमतुल्लाह
38. चन्दन कुमार सिंह
39. भारती मेहता
40. डॉ. श्वेता विश्वास

पार्टी का उद्देश्य

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन स्टार प्रचारकों को बिहार के सभी 38 जिलों में प्रचार अभियान की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जदयू का मकसद नीतीश कुमार के सुशासन और विकास के एजेंडे को मतदाताओं तक पहुंचाना है।
सूची में वरिष्ठता, संगठनात्मक अनुभव, जातीय संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *