नारायणपुर। प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार की दोपहर एक मासूम के साथ दर्दनाक हादसा हो गया, जब वह अपने ननिहाल में खेलते समय पक्का मकान की छत से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। गिरने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार घायल बच्चा खगड़िया जिला अंतर्गत दुर्गापुर गांव निवासी अजीत यादव का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। वह अपने ननिहाल शाहपुर गांव आया हुआ था। शाहपुर गांव निवासी शिव यादव का नाती प्रिंस मंगलवार की दोपहर घर की छत पर खेल रहा था, इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। गिरने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चा बुरी तरह जख्मी था और उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जख्मी प्रिंस को नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां तत्काल चिकित्सक डॉ अवसार आलम एवं मेडिकल टीम ने बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू किया।
डॉ अवसार आलम ने बताया कि बच्चे के सिर में गहरी चोट है और स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जेएलएनएमसीएच), भागलपुर रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिल जाने से बच्चे की जान बचाने की संभावना बनी हुई है।
उधर अस्पताल पहुंची जख्मी बच्चे की नानी मानो देवी ने बताया कि घटना के समय वह बैंक गयी हुई थीं। अचानक गांव के लोगों ने सूचना दी कि उनका नाती छत से गिर गया है और बुरी तरह जख्मी हो गया है। सूचना मिलते ही वह भागकर घर आयीं और फिर बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मानो देवी ने बताया कि प्रिंस का पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है और बच्चा गर्मी की छुट्टियों में अपने ननिहाल आया था। बच्चे की गंभीर स्थिति को देख नानी एवं अन्य परिजन काफी चिंतित हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर गांव में भी लोग चिंतित हो गए और बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में अधिकांश घरों में छत की रेलिंग नहीं होने से बच्चों के गिरने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन एवं ग्रामीणों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल प्रिंस को भागलपुर जेएलएनएमसीएच में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है और परिजन उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260