अयोध्याअयोध्या

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अयोध्या जाएंगे। उनके साथ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व कई अन्य नेता भी जाएंगे। दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर जा रहे प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को मुंडन करा अपना मुरेठा (पगड़ी) भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे।

अयोध्या

पार्टी नेताओं के अनुसार मंगलवार को 11 बजे उपमुख्यमंत्री पटना से गोपालगंज के लिए रवाना होंगे। गोपालगंज में जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला कोषागार पदाधिकारी, राज्य-कर संयुक्त आयुक्त (वाणिज्य कर विभाग), अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन के साथ समीक्षात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद वे गोपालगंज से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती होते हुए शाम के लगभग छह बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम जिला अतिथि गृह अयोध्या में करेंगे। बुधवार की सुबह सात बजे उपमुख्यमंत्री अयोध्याधाम व प्रभु श्रीराम मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसी दौरान वे अपना मुंडन कराएंगे और अपना मुरेठा भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे। सुबह 11 बजे वे अयोध्या से पटना के लिए रवाना होंगे। सुलतानपुर, आजमगढ़, बक्सर, कोईलवर, बिहटा, शिवाला रोड होते हुए वे शाम पांच बजे पटना आवास पहुंचेंगे। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने सितंबर 2022 में अपनी मां के निधन के बाद यह कहते हुए पगड़ी बांधी थी कि नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने के बाद ही इसे उतारेंगे।

जुलाई 2023 में विधान परिषद में सीएम ने जब सम्राट चौधरी को मुरेठा बांधने पर टोका तो कहा कि आपको सत्ता से हटाने के लिए बांधा है। इसमें आपका आशीर्वाद चाहिए। सदन के बाहर आकर उन्होंने अपनी बात को दोहराया भी।

, लेकिन इसी बीच इस साल जनवरी अंत में बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल गया और जदयू के साथ भाजपा सरकार में आ गई।

खुद सम्राट चौधरी सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गए। तब उनके मुरेठा पर सवाल उठने लगे तो सम्राट चौधरी ने कहा कि जब मुरेठा बांधा था तो उस समय भावुक क्षण था। लेकिन पार्टी भी मां समान होती है। जब पार्टी ने जदयू के साथ सरकार बनाने का निर्णय ले लिया तो मैं अपना मुरेठा भी प्रभु श्रीराम के चरणों समर्पित कर दूंगा। उसी घोषणा के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *