बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने कल मंसूबों को अंजाम नहीं देते हो। आज अहले सुबह ही रात में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। पहली घटना अरवल से जुड़ी हुई है दूसरी घटना मोतिहारी से निकलकर सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में गुरुवार पौ फटते ही दो मर्डर हो गए। अरवल जिले के करपी में एक शख्स ने अपने ही भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दूसरी वारदात मोतिहारी की है। यहां मधुबन में कोचिंग पढ़ाई करने जा रहे 10वीं के छात्र की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह इन दो वारदातों से राज्य की कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अरवल जिले के करपी प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय गांव में गुरुवार अहले सुबह छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के चार भाई हैं। मृतक कृष्ण मुरारी सिंह मंझीलें भाई थे। जबकि सबसे छोटे भाई जय प्रकाश सिंह ने गुरुवार की सुबह उस समय गोली मार दी जब कृष्ण मुरारी भैंस का दूध दुहने जा रहे थे। उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है।

कोचिंग जा रहे छात्र को गोलियों से भूना

वहीं, दूसरी घटना पूर्वी चंपारण जिले से जुड़ा हुआ है। जहां मधुबन में कोचिंग जा रहे छात्र की गुरुवार सुबह हत्या कर दी गई। वारदात मधुबन कृष्णानगर पुल के पास की है। मृतक की पहचान फेनहरा थाना इलाके के मनपुरवा गांव निवासी बसंत सिंह के बेटे लक्ष्य सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र 16 साल थी और वह मधुबन सेंट्रल स्कूल में 10वीं में पढ़ाई कर रहा था। लक्ष्य साइकिल पर सवार होकर कृष्णानगर गांव से मधुबन में कोचिंग की पढ़ाई करने जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसको तीन गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *