अगर आप क‍िसी रोजगार की तलाश में हैं और अपना ब‍िजनेस करना चाहते हैं तो यह  खबर आपको खुश कर देगी. जी हां, कम न‍िवेश पर आप भी हर महीने 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं. सहकारिता मंत्रालय की तरफ से पैक्स समितियों को जन-औषधि केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है. यहां पर दवाएं और च‍िक‍ित्‍सा उपकरण सस्‍ती दर पर म‍िलते हैं. सहकारिता मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया क‍ि देशभर में 2,000 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) को प्रधानमंत्री भारतीय जन-औषधि केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है.

मंत्रालय की तरफ से बताया गया क‍ि करीब 1,000 जन-औषधि केंद्र इस साल अगस्त तक खुल जाएंगे. बाकी जन-औषधि केंद्र दिसंबर 2023 तक खुलेंगे. आपको बता दें जन-औषधि केंद्र खोलकर आप भी हर महीने 50,000 रुपये तक कमा सकते हैं. सरकार की तरफ से आपको सब्‍स‍िडी भी दी जाती है. सहकारिता मंत्री अमित शाह और रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया के बीच हुई मीट‍िंग में पैक्स समितियों को जन-औषधि केंद्र खोलने की मंजूरी देने का यह फैसला किया गया.


इसके लिए देशभर से 2,000 पैक्स समितियों का चयन किया जाएगा. सहकारिता मंत्रालय ने कहा, ‘इस अहम फैसले से न केवल पैक्स समितियों की आमदनी और रोजगार अवसरों में बढ़ोतरी होगी बल्कि दवाएं भी लोगों को किफायती दाम पर मुहैया कराई जा सकेंगी.’ देशभर में अबतक किफायती दवाओं की बिक्री वाले 9,400 से ज्‍यादा जन-औषधि केंद्र खुल चुके हैं. इन केंद्रों के जरिये करीब 1,800 दवाओं और 285 चिकित्सा उपकरणों की बिक्री की जाती है.

जन-औषधि केंद्र पर म‍िलने वाली दवाओं के दाम खुले बाजार में मिलने वाली ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50-90 प्रतिशत तक कम होते हैं. जन-औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदक के पास न्यूनतम 120 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए. इसके ल‍िए आवेदन शुल्क 5,000 रुपये है.

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।

हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *