सम्पूर्ण मानवता के लिए योग अनमोल उपहार: अश्विनी चौबे
केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सिक्किम गंगटोक के इनचे मोनेस्ट्री में प्रदेश के राज्यपाल गंगा प्रसाद व मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किए।
उन्होंने कहा कि
संपूर्ण मानवता को भारतीय संस्कृति के इस अनमोल उपहार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रयासों से वैश्विक स्वीकृति प्रदान करवायी, जिससे आज पूरे विश्व ने योग को अपनाया है। आज योग के माध्यम से पूरे विश्व को जोड़ रहे हैं। नियमित योग से हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
