सुल्तानगंज ।

बाथ थाना अंतर्गत खानपुर पंचायत सुदामा मोड़ काली स्थान परिसर में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग पलटू नहीं बल्कि पेटेलियन बनें। उन्होंने अपने संबोधन में बगैर नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसान विरोधी हैं। कहा कि पहले प्रखंड, जिला, राज्य स्तर पर किसानों को सम्मानित करने योजनाएं चलाई जाती थी। लेकिन वो बंद हो गई। जब मैंने इसके बारे में मुख्यमंत्री से पूछा तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह लगातार घूम-घूम कर लोगों से राय ले रहे हैं जिसके बाद वह आगे की रणनीति पर काम करेंगे। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री के साथ आए कई नेताओं बक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपिन कुमार सिंह एवं संचालन पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ डी सी दिवाकर ने की। पूर्व मंत्री को अंग वस्त्र एवं फूल माला से स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव, डॉ. विपिन कुमार यादव, बिट्टू सिंह, कन्हैया सिंह, सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा, सन्नी पटेल, भागीरथ कुशवाहा, अमित कुमार सिंह इत्यादि थे। वहीं वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी महिला हीरा देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं पहुंच उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

विभिन्न पंचायतों में चलाया जन संपर्क अभियान

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह रविवार की सुबह अजगैबीनाथ मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न पंचायतों का दौरा किया और जनसंपर्क किया। इस दौरान नीतीश कुमार के गढ़ कहे जाने वाले ऊधाडीह पंचायत में लोगों ने कहा कि आरसीपी सिंह हमारे मेहमान थे इसलिए उनका स्वागत करना हमारा फर्ज बनता है।

सरदार पटेल की जयंती समारोह को संबोधित करने के बाद सुदामा मोड़ काली स्थान प्रांगण में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मोकामा और गोपालगंज में हुए उपचुनाव परिणामों पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों जगहों पर महिलाओं की जीत हुई है। जिससे विधानमंडल में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जदयू का वोट आरजेडी में ट्रांसफर नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *