शेखपुरा पुलिस ने मनरेगा में मृत महिला के नाम पर राशि निकासी के मामले में बड़ी कार्रवाई किया है। इस मामले में पुलिस ने केवटी पंचायत के तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक और सीएसपी संचालक को गिरफ्तार किया है। शेखपुरा जिले के केवटी ओपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। घटना की पुष्टि करते हुए शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि किया है। 

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के केवटी पंचायत में मृत महिला मजदूर को मनरेगा कर्मी बना हजारों रुपया फर्जी तरीके से निकासी की गई थी। जिसको लेकर जनवरी माह में तत्कालीन केवटी पंचायत के मुखिया सहित 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस सहित आला अधिकारी इस मामले में कई बार स्थल निरीक्षण के साथ-साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्थानीय लोगों से बातचीत कर जांच प्रतिवेदन समर्पित किया। 

जिसके बाद बुधवार की देर शाम तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक मृत्युंजय कुमार और सीएसपी संचालक सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि बरबीघा प्रखंड के केवटी पंचायत में मनरेगा योजना में मृत दो महिला फुलिया देवी और कुसुम देवी के नाम पर राशि की निकासी की गई थी। जिसके बाद स्थानीय कार्यक्रम पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर मुखिया सहित 25 लोगों के खिलाफ स्थानीय के उपयोग में मामला दर्ज कराया गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *