4 जून को मानसून की इंट्री के साथ ही बारिश का सिस्टम शुरू हो जाएगा। पश्चिम बंगाल, झारखंड होते बिहार में मानसून दस्तक देगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बिहार में मानसून की इंट्री के बावजूद जून के तीसरे सप्ताह तक गर्मी का प्रभाव रहेगा। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक होगा और कई जिलों में हीट वेव का असर रहेगा। इसके प्रभाव से जून में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।
दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि 6 जून को अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव से मानसून की गति धीमी होगी। इससे जून में औसत से कम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय है। इससे पहाड़ों पर भारी बारिश और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं।
बताया जा रहा है कि, बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में जून में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जबकि, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, लद्दाख, उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। इस दौरान जिन जगहों पर कम बारिश होगी, वहां अधिक गर्मी पड़ेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व मध्य प्रदेश के पास समुद्र तल से औसत 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थिति स्थित और उससे एक ट्रफ रेखा पूर्व बिहार तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बिहार के तापमान में पांच दिनों तक कमी का पूर्वानुमान नहीं है. एक से दो डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260