पटना । वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कम संसाधन होने के बाद भी बिहार को संवारा है। उनके नेतृत्व में बिहार लगातार
विकसित प्रदेशों से भी अधिक तेजी से विकास करने वाला राज्य बना है। यह सिलसिला आगे बढ़ता रहे, इसके लिए नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बने रहना आवश्यक है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि नीतीश कुमार को सीएम बनाये रखने और महागठबंधन सरकार को और मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।
श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहारियों को पहचान दिलाई। उनके दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि वर्ष 2010 से बिहार दिवस मनाया जाने लगा। इसके पहले किसी ने भी इसके बारे में नहीं सोचा था।
मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी क्षमता और मेहनत से लागातार बिहार का विकास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। इतनी तरक्की के बाद भी बिहार गरीब राज्य है। यही कारण है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग मुख्यमंत्री करते रहे हैं, ताकि विकास और तेज हो।