बुधवार को कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री कहा कि हमलोगों ने नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने के लिए अपने राज्य में कई कार्य किए हैं।

देश के इतिहास को पहले बदलने की कोई कोशिश नहीं की गई। आजकल इतिहास बदलने में लगे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम तक नहीं लेते।

लेकिन हम इन्हें इतिहास नहीं बदलने देंगे। अब तो नयी तकनीक आ गयी है। हम अपने युवाओं को इतिहास बताएंगे।

मणिपुर की घटना पर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने इसे दुखद बताया। कहा कि वहां जो कुछ भी हो रहा है, उसपर केन्द्र सरकार को ध्यान देना चाहिए।

विपक्ष इस मामले को लेकर एकजुट है। सरकार को सदन में पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। पीएम को इसका जवाब देना चाहिए।

सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी के लोग कहते हैं कि केंद्र के सहयोग से विकास कार्य हुआ है।

सच तो यह है कि विकास कार्य हमने अपने संसाधनों से किया है और कर रहे हैं।

यहां के कई कार्यों को केंद्र ने अपनाया है। हम सबके हित में काम करते हैं।

राज्य में अल्प वर्षापात की स्थिति पर सरकार गंभीर

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अल्प वर्षापात की स्थिति उत्पन्न हई है, इसको लेकर सरकार गंभीर है।

किसानों की मदद के लिए सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है।

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को गांधी मैदान के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शहीद ए कारगिल स्मृति स्थल पर अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

समारोह में विधायक अनिरुद्ध प्रसाद, प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, डीएम चन्द्रशेखर सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा, मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, डिप्टी ब्रिगेडियर अमित कुमार शर्मा उपस्थित थे।

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *