मणिपुर में गुरुवार सुबह एक बार फिर हिंसा से माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई। कांगपोकपी जिले में हथियारबंद उपद्रवियों ने अचानक फायरिंग कर दी। सुरक्षाकर्मियों की जवाबी फायरिंग में दो उपद्रवी मारे गए। सेना का कहना है कि एक और उपद्रवी की मौत की आशंका है, हालांकि शव नहीं मिला।
गांव में गोलीबारी
कांगपोकपी जिले के हरोथेल गांव में हुई हिंसा में पांच अन्य उपद्रवी घायल भी हुए हैं। सेना का कहना है कि घटनास्थल पर कई राउंड गोली-बारी हुई।
इंफाल में झड़प
कांगपोकपी जिले में मारे गए लोगों के शव लेकर भीड़ शाम को इंफाल पहुंच गई। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास तक जुलूस निकालने की कोशिश की।
इसी दौरान कुछ लोगों ने भाजपा कार्यालय पर हमला किया। लेकिन, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठियां फटकारी और तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल स्पीयर कोर पर कहा गया कि कांगपोकपी जिले के मुनलाई गांव में शाम चार बजे सैनिकों ने गोलीबारी की आवाज सुनी।
इसके अलावा, शाम लगभग 5.15 बजे राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के दक्षिण में बेथेल गांव की दिशा से गोलीबारी की सूचना मिली।
यह क्षेत्र राजधानी इंफाल से लगभग 20 किलोमीटर दूर है।
राहुल गांधी राहत शिविर में पीड़ितों से मिले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को सरकारी हेलीकॉप्टर से मणिपुर के चूराचांदपुर पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात की।
इसके बाद उन्हें मोइरांग जाना था, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। फिर राहुल इंफाल लौट गए।
इससे पहले दिन में चूराचांदपुर जा रहे राहुल को करीब 34 किलोमीटर पहले विष्णुपुर में पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए रोक दिया था।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260