बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखोफ अपराधियों ने गोली मारकर लोजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया है। अपराधियों ने लोजपा नेता के शरीर में छह गोलियां दागी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने गया में दिनदहाड़े लोजपा नेता अनवर खान को गोली मार दी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने लोजपा नेता के शरीर पर छह गोलियां दागी हैं। इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। अनवर लोजपा पारस गुट के नेता थे। ये गुरुआ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे।

बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने जिले के अंतर्गत आमस थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप इस घटना को अंजाम दिया है। शातिर बदमाशों ने लोजपा नेता के शरीर पर कुल छह गोलियां दागी है, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है।

आपको बताते चलें कि,अनवर खान लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के नेता थे। वह गुरुआ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके थे। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की पुष्टि आमस थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने की है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने गम्हरिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है। जाम स्थल पर आमस थाना की पुलिस पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *