जहां कई युवा आज वेलेंटाइन डे पर अपने प्रेम का इजहार कर रहे हैं अपने चाहने वाले से लाल गुलाब देकर या सोशल मीडिया के जरिये प्यार का संदेश भेज रहे हैं वहीं कुछ युवा इस ‘वेलेंटाइन डे’ को ‘रोटी डे’ के रूप में मना रहे हैं। जगह-जगह स्टॉल लगा कर इन युवाओं की टीम ने असहाय और भखे लोगो को रोटी सब्जी खिलाकर ‘रोटी डे’ मनाया।

समस्तीपुर में दीनबन्धु संस्था जो तीन वर्षों से गरीब, असहाय व खुले आसमान के नीचे अपना जीवन गुजरबसर कर रहें हैं उन्हें भोजन, स्वास्थ्य को लेकर मदद करने के लिए हरसंभव प्रयासरत हैं। आज इन युवाओं की टीम ने ‘वेलेंटाइन डे’ को ‘रोटी डे’ के रूप में मनाया।

टीम के अध्यक्ष सात्विक सक्सेना ने कहा है कि वेलेंटाइन डे हमलोगों की संस्कृति में भी नही हैं और हमलोग ये काम तीन वर्षों से कर रहें हैं जिसमे प्रत्येक रात्रि में हमलोग असहाय लोगों, विकलांग और झुग्गी झोपड़ी में भीख मांग कर जीवनयापन कर रहें उनलोगों के बीच जाकर उनके स्वास्थ्य सम्बंधित जरूरतों को भी पूरा करतें हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सभी लोग ‘वेलेंटाइन डे’ मना रहें तो हमलोग गरीबो के बीच रहकर ‘रोटी डे’ मना रहें हैं। मौके पर प्रो. रीता चौहान, जूली गुप्ता, मंदिरा पालीत, आनंद नारयण, राहुल सिन्हा, अविनाश उर्फ विक्की, रवि, रौशन मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *