बिहार के भागलपुर में दो महिलाओं के साथ पांच बच्चों के बाप का अश्लील वीडियो वायरल हो गया। महिला भी क्रमशः तीन और चार बच्चों की मां हैं। इसके बाद स्थानीय महिलाओं ने दोनों महिलाओं को जमकर पीटा।

सुल्तानगंज : बाथ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे महिलाओं ने दो महिलाओं को कूटना शुरू कर दिया। ग्रामीण जुटने लगे और दोनों महिलाओं को उनके चंगुल से छुड़ाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचा दिया है। गांव की आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि उक्त दोनों महिलाओं का गांव के ही पांच बच्चों के पिता के साथ अवैध संबंध हैैं। इन महिलाओं के भी एक के तीन और दूसरी के चार बच्चे हैैं। तीनों की बेटियां ब्याह करने योग्य हैैं। लेकिन इनका आपत्तिजनक स्थितियों का एक वीडियो सवेरे सबके मोबाइल पर पहुंच गया। इस बात की जानकारी हुई तो हम लोगों ने इन्हें ढूंढा।

जैसे ही पीटना शुरू किया तो लोगों ने आकर हमसे छुड़ाकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, इनके साथ संबंध बनाने वाला व्यक्ति गांव छोड़कर फरार हो गया है। बता दें कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक बाथ थाने में इससे संबंधित कोई भी लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। पुलिस शिकायत मिलने पर न्यायोचित कार्रवाई करेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाओं की उम्र 35 साल के पार है। ये दोनों महिलाओं की भी संतानें हैं। पहली महिला के तीन बच्चे और दूसरी के चार बच्चे हैं।

  • एक महिला तीन और दूसरी चार बच्चों की मां दोनों महिलाएं और पुरुष की उम्र 35 के पार
  • वीडियो वायरल होने के बाद गांव की महिलाओं ने दोनों को कूटा
  • वीडियो में दिख रहा पुरुष हल्ला सुन गांव छोड़कर भागा

मामले के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा है। वहीं महिलाओं के घर पर पुलिस जांच पड़ताल के लिए पहुंच रही है। आदमी की तलाश भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *