**भागलपुर।**
हिन्दी-अंगिका साहित्य के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार एवं मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया के अवकाश प्राप्त हिन्दी प्राध्यापक **स्व. छेदी साह** की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय **ज्योति विहार स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि समारोह** आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार **सच्चिदानंद किरण** ने कहा कि निष्पक्ष साहित्य सेवा करने वाले कर्मयोगी मरकर भी अमर हो जाते हैं। उनकी यादें सदा दिलों में जीवित रहती हैं। वहीं **अभय कुमार भारती** ने कहा कि डॉ. छेदी साह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, उच्चकोटि के साहित्यकार तथा विनम्रता और सादगी के प्रतीक थे। अहंकार उन्हें कभी छू नहीं पाया। उन्होंने कहा कि जब तक साहित्य संसार रहेगा, तब तक उनकी कृतियां अमर रहेंगी।

समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके ज्येष्ठ पुत्र **कमला कांत कोकिल** ने कहा कि उन्हें साहित्यकार पुत्र होने का गौरव है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि पिताजी के बताए मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों को जीवंत बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर कवि **डॉ. कृष्ण कुमार मंडल** सहित अन्य कवियों ने अपनी कविताओं का सस्वर पाठ कर स्व. छेदी साह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में **शीला देवी, ज्योति कुमारी, श्वेता देवी, अंकिता, आस्था, उत्कर्ष, अंजलि और गौरव कुमार** सहित कई साहित्यप्रेमियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सहरसा के गढ़िया रसलपुर में बाबा बकतौर की अद्भुत गाथा

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *