बिहार में दर्दनाक हादसा कटिहार में पोखर में डूबने से भाई बहन की मौत हो गई है। इस घटना में गांव में मातम था। हसनगंज प्रखंड की रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित पोखरिया मोहल्ले में पोखर में डूबने से यह घटना हुई।

कटिहार के हसनगंज प्रखंड की रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित पोखरिया मोहल्ले में रविवार की सुबह पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव के अरविंद मंडल की बेटी साक्षी कुमारी (11) और बेटा देव कुमार (08)के रूप में हुई है। दोनों की मौत से उनके स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार अरविंद मंडल बाहर रहते हैं। कुछ दिनों पूर्व वे गांव आए हैं। रविवार की सुबह उनके दोनों बच्चे शौच के लिए पोखर पर गए थे। उसी दौरान उसमें गिर जाने से उन दोनों की मौत हो गई। पोखर के पास गए लोगों ने उन्हें डूबा हुआ देखकर उनके स्वजनो को इसकी सूचना दी। स्वजनों ने तत्काल पोखर के पास जाकर उन दोनों को पानी से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों किशोर-किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हसनगंज पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जनप्रतिनिधि संरपच अनिल कुमार मंडल, राजकुमार मंडल ने कहा कि एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से गांव के लोग मर्माहत हैं।

सहायक थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से तीन चोर गिरफ्तार

सहायक थाना क्षेत्र में चोरों के बढ़ते आंतक को देखते हुए पुलिस अब सख्ती बरतने लगी हैं। इसी क्रम में सहायक थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। साथ ही इन चोरों के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष रव‍िंद्र कुमार ने बताया कि हाजीपुर से मु. आरिफ को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शरीफगंज के मु. हासिम को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा चोर मु.आसिफ शरीफगंज को पंखा व मोटर के पार्ट की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। तीनों की गिरफ्तारी बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *