बिहार के औरंगाबाद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

 

वीओ-1:

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरथौली शरीफ गांव के पास एनएच-139 का है। मृतक की पहचान खैरी गांव निवासी स्वर्गीय अरुण सिंह के 18 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गौरव होली की तैयारी को लेकर बाजार से घरेलू सामान खरीदकर अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान भरथौली शरीफ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

 

वीओ-2:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान गौरव अपनी स्कूटी समेत ट्रक में फंस गया और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बहने की वजह से गौरव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

वीओ-3:

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होली की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक गौरव काफी मिलनसार और होनहार युवक था।

 

वीओ-4:

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डाल्टनगंज-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से लोगों को समझाकर जाम हटवाया।

 

एंकर आउट्रो:

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *