कृष्णानंद स्टेडियम में आयोजित कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में अरुण स्पोर्ट्स क्लब सुल्तानगंज और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी, मुंगेर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद निर्णय ट्राय मेंकर से हुआ। ट्राय मेंकर में अरुण स्पोर्ट्स क्लब ने 6-5 से जीत दर्ज कर एक गोल के अंतर से खिताब अपने नाम कर लिया।

 

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि बांका सांसद गिरधारी यादव थे। मैच का उद्घाटन अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, नगर उपसभापति नीलम देवी, लोजपा जिला युवा अध्यक्ष मनीष कुमार, अरुण स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक अरुण कुमार चौधरी, राजद नेता रामचन्द्र चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी दया देवी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई।

 

कार्यक्रम में डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, वीडियो संजीव कुमार, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, क्लब मैनेजर किशलय कुमार, समाजसेवी शत्रुघ्न चौधरी, मुरारका महाविद्यालय के प्राचार्य नागेंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच देने वाले आशीष कुमार उर्फ मिठु भी उपस्थित थे।

 

मैच के रेफरी की भूमिका धर्मेन्द्र कुमार, विक्की कुमार, दयानंद कुमार और मुन्ना कुमार ने निभाई। जीत के बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, साथ ही मैन ऑफ द मैच को भी सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर जदयू नेता मुकेश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, शशि कुमार चौधरी, संदीप कुमार पांडेय, अरुण कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार साह, प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा सहित दर्जनों खिलाड़ी और शहरवासी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *