कम आय वर्ग के लोगों को और राहत देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत दी जाने वाली राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
इस योजना में कुछ और बीमारियों को भी शामिल किया जा सकता है। विभाग में इसकी तैयारी जोरों पर है और जल्द ही मंजूरी के लिए राज्य कैबिनेट को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सीएम चिकित्सा सहायता कोष के तहत जिनकी आमदनी ढाई लाख तक है, उन्हें सहायता दी जाती है।
वर्ष 2006 में इस योजना को लागू किया गया। अभी 16 बीमारियों में लोगों को सहायता राशि दी जाती है। वर्ष 2018 में विभाग ने दी जाने वाली राशि में वृद्धि की थी।
जबकि इन पांच वर्षों में इलाज पहले की तुलना में महंगा हुआ है। लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर विभाग सीएम चिकित्सा सहायता कोष के तहत दी जाने वाली राशि में वृद्धि करने जा रहा है।
कम से कम 20 फीसदी वृद्धि होगी। कुछ बीमारियों में यह वृद्धि 50 तक हो सकती है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260