युवक ने किशोरी को प्यार का झांसा देकर चार दिन तक अपने घर में रखा। इसके बाद युवक के परिजनों ने किशोरी को अपमानित करते हुए उसके गले में गमछा बांधकर उसे पूरे गांव में घुमाया।

समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी को प्यार का झांसा देकर चार दिन तक अपने घर में रखा। इसके बाद युवक के परिजनों ने किशोरी को अपमानित करते हुए उसके गले में गमछा बांधकर उसे पूरे गांव में घुमाया। गत 29 अक्टूबर को हुई इस घटना में अंगारघाट पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी के अनुसार किशोरी का आरोप है कि विपिन पासवान ने उसे शादी का झांसा देकर चार दिन तक घर में छुपा कर रखा। विपिन के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने दोनों की शादी कराने से इनकार करते हुए किशोरी के गले में गमछा बांधकर पूरे गांव में घुमाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव स्थित वार्ड संख्या 14 निवासी नन्हकी पासवान व उसके दो पुत्र विपिन पासवान व सुनील पासवान हैं। पूरी घटना की छानबीन की जा रही है।

किशोरी को गांव में देख आगबबूला हो गए

ग्रामीणों में दोनों के भाग जाने की चर्चा थी। मामले में पंचायत बैठाने की बात चल रही थी। इसी बीच, युवक के परिजनों ने गत शनिवार को किशोरी को गांव में देखा तो आगबबूला हो गए। उन्होंने किशोरी को सबक सिखाने के लिए उसके गले में गमछा बांधकर गांव में घुमाया। इस दौरान आरोपितों ने अपने पुत्र को निर्दोष बताने का भी प्रयास किया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर सोमवार को आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया  है कि इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी घटना की हर बिंदु से छानबीन हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *