बिहार के सुल्तानगंज और अगुवानी के बीच गंगा नदी में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का पाया संख्या 10,11 एवं 12 क्षतिग्रस्त हो गया है। तीनों पाये पर लगा सेगमेंट ध्वस्त होकर गंगा नदी में गिर गया है।
बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। सुल्तानगंज और अगुवानी के बीच गंगा नदी में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का पाया संख्या 10, 11 एवं 12 क्षतिग्रस्त हो कर गिर गया। तीन पाये पर लगा सेगमेंट भी ध्वस्त होकर गंगा नदी में गिर गया है। यह खगड़िया जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ता है। यह हादसा रविवार शाम पांच बजे के बाद का है। पुल के दोनों तरफ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गये हैं। पाया और सेगमेंट गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
भागलपुर सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि पाया और सिगमेंट गिरने की जानकारी मिली है। घटना परबत्ता की तरफ की है। पुल निर्माण से जुड़े इंजीनियरों से बात हुई है। अभी तक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है।
सुल्तानगंज विधायक ललित कुमार मंडल ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सजा दिलायी जाएगी। इसके पहले 30 अप्रैल 2022 को सुल्तानगंज की तरफ पाया नम्बर पांच गिर गया था। दो घटनाओं के बाद पुल निर्माण कार्य पूरा होने में बहुत समय लग सकता है।
भागलपुर के प्रभारी डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि पाया नम्बर नौ से 13 के बीच पुल का स्लैब गिरा है । किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260