राजधानी में फिल्मी मिजाज आशिक को प्रेमिका से कराई शादी वो कहते है न प्यार दिवाना होता है मस्तना होता है, आपको बता दें फिल्मी अंदाज इसलिए बोला की एक फिल्म में दर्शाया गया था बिना देखे एक दूसरे से सालों से प्यार चलता रहता है, जबकि उस समय एक दुसरे से जुड़ेने का कारण था मिला हुआ समान लेकिन यहाँ जुड़ेने का कारण है रांग नंबर,
घटना पटना राजधानी के नौबतपुर के खजुरी निवासी विक्रमादित्य शर्मा का पुत्र अंकीत कुमार को आरोपुर नवनीत शर्मा की पुत्री श्रेया राज से रांग नंबर दोनों को 2021 में लव हो गया। इसके बाद 2 जुन 2022 को दोनों प्यार में घर से भाग निकले। इसी दौरान ट्रेन में रेल पुलिस ने मुग़लसराय में दोनों को धर लिया। इसके बाद दोनों के परिजन पहुंचे और दोनों से घर ला कर बिक्रम स्थित मंदिर में शादी करा दी।
पुलिस की पूछताछ में प्रेमी जोड़ों ने कबूल किया कि वे दोनों एक दूसरे से करीब 1 वर्ष से प्यार करते है। रांग नंबर के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। पहले लड़की ने बात करने से इंकार कर दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों में बात होने लगी। जिसके बाद धीरे-धीरे बात आगे बढ़ गयी।
दोनों 1 वर्ष से फोन से बात करते थे, कभी एक दूसरे से नहीं मिले थे। बाद में सोशल मीडिया के जरिये दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों एकदूसरे को अपनी-अपनी फोटो भेजने लगे। इसके बाद वीडियो कॉल पर बात शुरू हो गई और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा ली।