भागलपुर के नाथनगर स्थित बाबा मनसकामना नाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालु हाथों में कलश लेकर जयकारों और भक्ति गीतों के साथ पूरे उत्साह में नजर आए।

 

कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नाथनगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।

 

मंदिर समिति के अनुसार गुरुवार से विधिवत शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और अरणी मंथन जैसे वैदिक अनुष्ठानों के साथ यज्ञ प्रारंभ होगा। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना की जाएगी और मां शैलपुत्री का विशेष दर्शन-पूजन भी किया जाएगा।

 

इस महायज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य माना शुक्ला के निर्देशन में किया जाएगा, जबकि यजमान के रूप में शंकर राज पटेल उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति और शांति समिति के सदस्य इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

 

समिति ने जानकारी दी कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक यज्ञ अनुष्ठान संपन्न होगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे मां भगवती की आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

इस मौके पर आयोजन समिति के सचिव रबिन्द्र प्रसाद भगत, अभय साह, अनिल शाह, पप्पू दलानिया, राजेन्द्र लाल, ओम प्रकाश मोदी, भबेश यादव, देवाशीष बनर्जी, सुनील बुधिया, बबलू पंडित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *