सिद्धू मूसेवाला की यूं अचानक हुई मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. मूसेवाला के मर्डर पर कई सेलेब्स ने हैरानी जताई है तो वहीं कई दुख में डूब गए हैं. कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्टर जिम्मी शेरगिल, शहनाज गिल, सिंगर विशाल डडलानी, अशोक पंडित और रणविजय सिंह ने ट्वीट कर सिद्धू की मौत पर शोक जताया था.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई. सिद्धू मूसेवाला पर मनसा के जवाहरके गांव के पास हमला हुआ था. खबर के मुताबिक, हमलावर काली गाड़ी में आए थे. उन्होंने मूसेवाला पर गोलियों से वार किए, जिसमें सिंगर के साथ-साथ दो अन्य लोग घायल हुए. घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
सेलेब्स ने जताया शोक
सिद्धू मूसेवाला की यूं अचानक हुई मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. मूसेवाला के मर्डर पर कई सेलेब्स ने हैरानी जताई है तो वहीं कई दुख में डूब गए हैं. कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्टर जिम्मी शेरगिल, शहनाज गिल, सिंगर विशाल डडलानी, अशोक पंडित और रणविजय सिंह ने ट्वीट कर सिद्धू की मौत पर शोक जताया था.
कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सतनाम श्री वाहेगुरु. बहुत हैरान और दुखी हूं. एक महान आर्टिस्ट और बढ़िया इंसान थे. भगवान उनके परिवार को यह दुख झेलने की शक्ति दे. #sidhumoosewala.’ वहीं शहनाज गिल ने लिखा, ‘किसी का जवान बेटा दुनिया छोड़ जाए, इससे बड़ा दुख दुनिया में कोई नहीं हो सकता. वाहेगुरु मेहर करना. #sidhumoosewala.’