भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड के बाथ  थाना क्षेत्र के  कुमैठा  पंचायत के मुखिया अनिता देवी को रहस्यमय तरीके से साजिश के तहत हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया हैं। वहीं ग्रामीणों ने गुप्त सूचना देते हुए बताया कि मुखिया अनिता देवी को देर रात घर के छत मे पंखा मे लटकाकर हत्या कर दिए गए हैं।

वहीं कुमैठा के पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार यादव ने घटना कि जानकारी देते हुए कहा कि मुखिया अनिता देवी की हत्या रहस्यमय तरीके से की गई हैं। पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि इस घटना कि उचित जांच कि जाए ताकि ग्रामीणों को संतोषजनक जवाब मिल सके।

इस घटना से परिजनों मे दुखः का माहौल देखा जा रहा हैं। वहीं घटना स्थल पर लायन आर्डर डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ,सर्किल इंस्पेक्टर रतन लाल ठाकुर ,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मु सहित प्रशासनिक एंव ग्रामीणों ने घटना कि जानकारी लेते हुए शोक व्यक्त किए हैं।लेकिन घटना कैसे घटी इस घटना का रहस्य अबतक   बरकरार हैं।पुलिस घटना की तहतक जानने के लिए घटना कि छानबीन की जा रही हैं

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *