भागलपुर नगर निगम के इतिहास में पहली बार अब जनता की परेशानियों को सुनने और उसके समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया रहा है, यह जनता दरबार आज मई महीने के अंतिम मंगलवार 30 मई से प्रारंभ हो गया, गौरतलब हो कि नगर निगम में लगने वाले जनता दरबार हर महीने के पहले और अंतिम मंगलवार को 12:00 बजे से लगना तय हुआ है।
इसी बाबत आज जनता दरबार का पहला दिन था और भागलपुर के कई वार्डों से फरियादी अपनी फरियाद को लेकर नगर निगम के विभिन्न विभागों के शाखा प्रभारी के पास निगम से संबंधित अपनी परेशानियों को साझा किया ,जल की समस्याएं साफ सफाई की समस्याएं स्वास्थ्य अतिक्रमण नक्शा अवैध निर्माण स्थापना ट्रेड लाइसेंस बुडको जैसे विषयों के कई समस्याओं को लेकर लोग आज जनता दरबार में नगर निगम परिसर पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल उप महापौर डॉक्टर सलाउद्दीन अहसन के अलावे निगम के कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।हालांकि नगर निगम के जनता दरबार में जो भी फरियादी फरियाद लेकर आए थे अभी भी उन्हें काम होने के कम आसार दिखाई दे रहे हैं क्योंकि कई लोग ऐसे हैं जो दो हजार अट्ठारह से अपने काम कराने को लेकर भटक रहे हैं।
वही महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा जनता हम लोगों पर विश्वास जताकर हमें चुनी है हमें इस पर खरा उतरना होगा, जनता की समस्या सुनना और उसका समाधान करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, इस बाबत हम लोगों ने जनता दरबार का आयोजन किया है उम्मीद है जल्द सभी वार्डों को स्वच्छ और सुंदर बना लिया जाएगा। निगम के तहत किसी को भी किसी तरह की परेशानी अगर हो तो वह जनता दरबार में आकर अपनी फरियाद लगा सकते हैं हम लोगों की कोशिश रहेगी फैसला ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जाए।
आज होल्डिंग टैक्स मृत्यु प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र वृद्धा पेंशन जैसे कई मुद्दे सामने आए जिसे 7 दिनों के अंदर निष्पादन कर लिया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया किसी भी तरह की अगर कोई परेशानी होती है तो निगम एक हेल्पलाइन नंबर जारी की है उस पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है वही प्रत्येक वार्डों में बच्चे नशे के आदि हो रहे हैं इस पर भी उन्होंने कहा हर वार्ड के पार्षद इस पर विशेष संज्ञान लें और इस पर कार्यवाही कराएं तभी हमारा भागलपुर स्वच्छ व स्वस्थ बनेगा।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
