बिहार के अररिया से अनोखा मामला सामने आया है। दो बच्चों के बाप ने एक बच्चे की मां के साथ लव मैरिज की। इसके बाद जब वो नई पत्नी के बच्चे को लेने उसके पहले पति के पास पहुंचा तो शख्स को इसका अंजाम भुगतना पड़ गया।
अररिया: नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खैरा पंचायत अंतर्गत चंदा वार्ड संख्या चार में एक शादीशुदा युवक को विवाहिता को भगाकर कोर्ट मैरिज शादी करना और फिर नई पत्नी की दो वर्षीय पुत्री को लाने के लिए पहले पति के घर पहुंचना काफी महंगा पड़ गया। महिला के पहले पति ने दर्जनों लोगों के साथ मिलकर दूसरे पति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा गंभीर स्थिति में इलाज के लिए नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर जानकारी लिया। जानकारी के अनुसार खैरा पंचायत के चंदा वार्ड संख्या चार निवासी धीरेंद्र यादव का शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसके बाद उसका पड़ोसी दिनेश यादव की पत्नी से चक्कर चलने लगा और वो दिनेश की पत्नी को लेकर फरार हो गया।
वहीं बाद में दोनों कोर्ट मैरिज कर एक साथ रहने लगे। वहीं दूसरे पत्नी की दो वर्षीय पुत्री दिनेश यादव के घर पर ही था। इसी दौरान धीरेंद्र यादव शुक्रवार को उसे लेने पहुंच गया। आक्रोशित दिनेश ने अपने दर्जनों साथियों के साथ लाठी-डंडे से पीट-पीटकर धीरेंद्र यादव को अधमरा कर दिया और फरार हो निकला। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों के द्वारा पहुंचकर स्वजनों को जानकारी दी। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक गंभीर स्थिति में इलाज जारी है। स्वजनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज के लिए थाना में आवेदन दिया जा रहा था। मामले को लेकर नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज के बाद कारवाई किया जा रहा है।