भागलपुर। जिला प्रशासन पंचायत उप चुनाव की तैयारी में जुट गया है।
जिले के 87 रिक्त पदों पर एक फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसमें मुखिया व सरपंच के एक-एक, ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड) के 10 और ग्राम कचहरी पंच के 75 रिक्त पदों पर मतदान होगा।
सभी कोषांगों का गठन कर दिया गया है। अधिसूचना 4 जनवरी को जारी होगी।
जिला पंचायत राज पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ सिंह ने बताया कि सुल्तानगंज के कुमैठा पंचायत में मुखिया और शाहकुंड के मकंदपुर पंचायत में सरपंच के रिक्त पदों पर मतदान होगा।