सार्वजनिक स्थल पर हथियार के सार्वजनिक प्रदर्शन के मामले में घिरे गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का जवाब मिलने के बाद जिला प्रशासन अध्ययन कर रहा है।

विधायक ने जवाब में विस्तार से जानकारी दी है। उनके नाम से रिवाल्वर का लाइसेंस निर्गत है। उन्हें जान का खतरा है।

इसलिए वे हमेशा आत्मरक्षा के लिए रिवाल्वर पास में रखते हैं।

जवाब में विधायक ने कहा है कि आज सोशल मीडिया खतरनाक हो गया है।

उस पर लोग कभी भी और कहीं भी किसी का चरित्र हनन कर देते हैं। लोग असहाय हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

उन्होंने कहा, वे पिछले 4 टर्म यानी 20 साल से विधायक हैं। जनहित व आत्मसम्मान से न समझौता किया, न ही भविष्य में करूंगा।

चाहे जितना संघर्ष करना पड़े।

वरीय उप समाहर्ता (सामान्य) कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि जवाब का अध्ययन किया जा रहा है।

आर्म्स एक्ट की किसी धारा का उल्लंघन हुआ या नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है।

इसके बाद ही उचित निर्णय लिया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *