बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार अभियान के तहत बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर स्थित जेपी कॉलेज मैदान में शुक्रवार को **तेजस्वी यादव** ने जनसभा कर महागठबंधन प्रत्याशी **अर्पणा कुमारी** के पक्ष में वोट की अपील की।
तेजस्वी यादव ने युवाओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने वादा किया कि **महागठबंधन की सरकार बनते ही हर परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी मिलेगी**। साथ ही, **“माई-बहिन मान योजना”** के तहत **हर महिला को ₹2500 प्रति माह** देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा, *“14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन हर महिला के खाते में ₹30,000 की राशि जाएगी, ताकि बिहार की बेटियां और माताएं आत्मनिर्भर बन सकें।”*
इस मौके पर **आईपी गुप्ता** भी मंच पर मौजूद रहे। महागठबंधन प्रत्याशी **अर्पणा कुमारी** ने कहा कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और विकास की उम्मीद महागठबंधन से ही है।
सभा में उमड़ी भारी भीड़ ने “**बदलाव होगा, तेजस्वी आएंगे**” के नारों से पूरा मैदान गूंजा दिया।
