उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्यवासियों को ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए संदेश में उन्होंने कहा कि आपको प्यार, प्रकाश, आनंद, शांति और खुशी से भरा एक धन्य ईस्टर की शुभकामनाएं।
ईस्टर का सही अर्थ हमारे जीवन में प्रतिबिंबित हो सकता है क्योंकि हम इस विशेष दिन को नई शुरुआत और नवीनीकृत आशा के साथ मनाते हैं।
भगवान के प्यार को महसूस कर सकते हैं और यीशु मसीह के निर्देशित मार्ग पर चलें।रालोजद का प्रशिक्षण शिविर 28 से राजगीर में होगापटना।
रालोजद का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 28 से 30 अप्रैल को राजगीर में होगा। रविवार को पार्टी के प्रदेश कमेटी व सभी जिलों के प्रमुख नेताओं की भारत सेवक समाज के सभागार में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया।
अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा और संचालन प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह चंद्रवंशी ने किया। बताया कि शिविर के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा होंगे।
प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता, प्रखंड/जिला और राज्य स्तरीय नेतागण शामिल होंगे। दूसरी तरफ बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती एवं 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती मनाने का भी निर्णय लिया गया।
