उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बुधवार को जापान के टोक्यो शहर में बिहार पर्यटन के रोड शो में शामिल हुए।

इसका उद्देश्य बिहार में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसका आयोजन टूर एंड ट्रेवल्स ऑपरेटर, टोक्यो, जापान द्वारा किया गया था। ताकि बिहार के बौद्ध पर्यटन के साथ अन्य धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों, वन क्षेत्रों आदि की जानकारी दी जा सके।

तेजस्वी यादव ने अपने जापान दौरे में बिहार में पर्यटन विकास को लेकर बुधवार को कई अहम बैठकें भी की।

उन्होंने सबसे पहले जापान में भारत के राजदूत सीबी जॉर्ज से मुलाकात की।

राजदूत से हुई मुलाकात के बारे में तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि बिहार के बौद्ध सर्किट को बढ़ावा देने के लिए जापान यात्रा के क्रम में भारत के राजदूत सीबी जॉर्ज के साथ सार्थक बातचीत हुई है।

दोनों ने इस दौरान बिहार में बौद्ध सर्किट को बढ़ावा के विभिन्न पहलुओं पर बात की। तेजस्वी यादव 24 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक जापान यात्रा पर हैं।

रोड शो ये हुए शामिल

 रोड शो में उपमुख्यमंत्री के अलावे जापान में भारत के उप-राजदूत मयंक जोशी, पयर्टन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, पर्यटन निगम के एमडी नंदकिशोर, बिहार फाउंडेशन के जापान चैप्टर के प्रेसीडेंट आनंद विजय सिंह, विकास रंजन, उत्सव सिंह और सोनिया सिंह आदि ने भी भाग लिया।

वहीं, गुरुवार को उपमुख्यमंत्री जापान एसोसिएशन ऑफ ट्रेवल एजेंट्स (जाता) द्वारा ओसाका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *