लालू यादव के बड़े बेटे और हसनपुर सीट से विधायक तेज प्रताप यादव एक बार फिर अलग अंदाज में दिखे। तेज प्रताप आरा पहुंच गए और यहां महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपनी करते नजर आएं। इस वीडियो को तेज प्रताप ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है।
खेत में धान रोपते दिखे तेज प्रताप यादव:
तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, *”आज जिला आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर धान फसल की रोपनी की। साथ ही महिला किसानों से उनका हाल चाल जाना।”
मेरा शाहपुर की जनता से वचन:
इससे पहले तेज प्रताप यादव आरा के शाहपुर विधानसभा के बिहियां पंचायत के शाहपुर में जन संवाद यात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने ऐलान किया कि, “शाहपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ-साथ यहां के युवाओं के लिए एक क्रिकेट स्टेडियम भी खोलने का काम किया जाएगा। यह मेरा शाहपुर की जनता से वचन है।”
**कोइलवर में तेज प्रताप यादव:
इसके बाद हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव आरा के कोइलवर पहुंचे। यहां कोइलवर नगर पंचायत में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से शाहपुर विधानसभा के लिए रवाना हो गए और सीधे खेत में पहुंचकर महिलाओं के साथ रोपनी की और किसानों व महिलाओं का हाल जाना।

**महुआ से निर्दलीय चुनाव की घोषणा:
अनुष्का यादव प्रकरण के बाद तेज प्रताप यादव को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने वैशाली की महुआ सीट से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अब वह *टीम तेज प्रताप यादव* के बैनर तले राजनीति कर रहे हैं और आरजेडी की हरी टोपी की पहचान को बदलकर पीला रंग अपना लिया है। वर्तमान में वे हसनपुर सीट से विधायक हैं।
**तेज प्रताप ने ‘भाई’ को दी चुनौती:
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कुछ दिन पहले अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को चुनौती देकर सियासी माहौल गरमा दिया था। उन्होंने कहा था, *”मैं महुआ सीट से बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव लड़ूंगा। मैंने तेजस्वी को अर्जुन माना था, अगर वो सच में अर्जुन हैं तो बांसुरी बजाकर दिखाएं।”
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260