गोपालपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक कर प्रखंड स्तरीय तरंग स्पोट्र्स प्रतियोगिता दो व तीन दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदपुर उवि मैदान पर करने का निर्णय लिया गया.
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंडर 12 वर्ग में 60 मीटर गति दौड़, 300 मीटर की दौड़, लांग जंप, लेदर ड्यूज बॉल, अंडर 14, 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, हाई जंप, बॉल थ्रो, लांग जंप, अंडर 17 में 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, हाई जंप, शॉट पुट, लांग जंप प्रतियोगिता होनी है.